रायपुर और डीटीआईसी बालोद ने ग्रीन पैकेजिंग पर कार्यशाला आयोजित की

*सिपेट रायपुर और डीटीआईसी बालोद ने ग्रीन पैकेजिंग पर कार्यशाला आयोजित की*
*बालोद, 30.09.2026* – सिपेट, रायपुर द्वारा डीटीआईसी, बालोद के सहयोग से भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की *RAMP योजना* के तहत *”ग्रीन पैकेजिंग: एमएसएमई के लिए अवसर और अभ्यास”* विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम *छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC)* द्वारा प्रायोजित था।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। *डॉ. आलोक साहू, प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं हेड, सिपेट रायपुर* ने अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। *श्री दीपक उपाध्याय, वरिष्ठ सदस्य, लघु उद्योग भारती, श्री संदीप तावरी, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, बालोद एवं श्री राकेश नाहटा, सचिव, राइस मिल एसोसिएशन, बालोद* ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और सिपेट के प्रयासों की सराहना की।
विशेषज्ञ वक्ता *श्री रेहान अली प्रधान, फाउंडर एवं सीईओ, मेटोल्यूशंस प्रा. लि., बेंगलुरु* ने “सर्कुलर पैकेजिंग: कृषि उप-उत्पाद को टिकाऊ बायोपॉलिमर में बदलना” पर प्रस्तुति दी। *श्री मुनेन्द्र साहू, डीटीआईसी, बालोद* ने छत्तीसगढ़ शासन की एमएसएमई योजनाओं, *श्री भरतेन्द्र नेताम, बीपीओ, NRLM, बालोद* ने “फूड और हाइजीन पैकेजिंग का भविष्य”, *श्री अरविंद तिवारी, असिस्टेंट डायरेक्टर, एमएसएमई, DFO, रायपुर* ने “भारत सरकार द्वारा एमएसएमई उद्योगों को सहायता” और *डॉ. राजश्री विजयवर्गीय, रिसर्च एसोसिएट, सिपेट रायपुर* ने “बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक के अनुप्रयोग, परीक्षण और भविष्य” विषय पर व्याख्यान दिया।
कार्यशाला का समापन इंटरैक्टिव सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के साथ समस्याओं व समाधानों पर चर्चा की।




