छत्तीसगढ़राज्य

1 जनवरी से नए नंबर के साथ चलेगी लखनऊ–रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस, समय-सारिणी और ठहराव रहेंगे यथावत

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर । रेलवे प्रशासन ने लखनऊ–रायपुर–लखनऊ के बीच संचालित होने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस के परिचालन नंबर में बदलाव करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत आगामी 1 जनवरी 2027 से यह ट्रेन नए नंबरों के साथ संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ–रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस अब 15319 नंबर से चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12536 रायपुर–लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस का नया नंबर 15320 निर्धारित किया गया है।

हालांकि, ट्रेन के नंबर में बदलाव के अलावा यात्रियों के लिए अन्य व्यवस्थाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ट्रेन की समय-सारिणी, निर्धारित ठहराव एवं परिचालन व्यवस्था पहले की तरह ही यथावत रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे 1 जनवरी 2027 से यात्रा की योजना बनाते समय तथा टिकट आरक्षित कराते समय ट्रेन के नए नंबरों का विशेष ध्यान रखें। इससे टिकट बुकिंग एवं यात्रा के दौरान होने वाली संभावित असुविधा से बचा जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button