
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में आरिज खान ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर आरिज खान ने मिनी सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

आरिज खान, पिता मोहम्मद शाहिद खान, ने प्रतियोगिता के दौरान अपने बेहतरीन खेल, मेहनत और खेल कौशल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया।
आरिज की इस उपलब्धि से परिवारजनों, मित्रों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। वहीं प्रदेश के गणमान्य एवं वरिष्ठ नागरिकों ने इस सफलता पर आरिज खान और उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
आरिज की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। अब खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार है।




