छत्तीसगढ़राज्य

15वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा रायपुर

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ, रायपुर द्वारा आयोजित 15वीं ऑल इंडिया रेलवे आर्चरी प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 को सेकरसा स्टेडियम, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, रायपुर में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित अन्तर रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता में देशभर के 12 रेलवे जोन की टीमों के शीर्ष तीरंदाज शामिल होंगे। प्रतियोगिता में रिकर्व एवं कंपाउंड तीरंदाजी की स्पर्धाएं होंगी।

आयोजन स्थल पर खिलाडिय़ों व दर्शकों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल गर्ग ने बताया कि “यह प्रतियोगिता रायपुर, छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में आर्चरी खेल के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। इसके माध्यम से वर्तमान में खेल रहे तीरंदाजों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को न सिर्फ नजदीक से देखने का मौका मिलेगा बल्कि उनसे तीरंदाजी के गुर को सीखने का अवसर भी मिलेगा।” खेल प्रेमियों से अनुरोध है कि आयोजन स्थल पर पहुँचकर भारतीय तीरंदाजों का उत्साहवर्धन करें और प्रतिस्पर्धा का आनंद लें।

Related Articles

Back to top button