क्राइमछत्तीसगढ़राज्य

लूट की घटना को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

विवरण – प्रार्थी ढालेन्द्र कुमार साहू ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीब 12.10 बजे वह अपनी हाईवा वाहन में रेती भरकर रायपुर पंडरी के पास दुर्गा नगर में खाली करने के लिये आया था, जहां पर तीन लड़के थे, जो किसी बात को लेकर प्रार्थी एवं उसके कन्डेक्टर को अश्लील गाली गलौच करने लगे तथा वाहन अंदर प्रवेश कर वाहन का चाबी निकाल कर प्रार्थी और उसके कन्डेक्टर के साथ मारपीट कर ट्रक में रखें हथौड़ी से दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुये केबिन में रखें नगदी रकम एवं मोबाईल फोन को लूट कर भाग गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 214/25 धारा 115(2), 296, 309, 324(4), 351(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके कन्डेक्टर से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पहचान नंदन राय उर्फ नंदा, सुजल विभार उर्फ सोनू एवं हर्षित ताण्डी के रूप में करते हुये आरोपियों की पतासाजी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम 3,200/- रूपये, हाईवा वाहन की चाबी तथा हथौड़ी जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी नंदन राय उर्फ नंदा थाना सिविल लाईन का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक एक्ट एवं मारपीट के लगभग आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. नंदन राय उर्फ नंदा पिता स्व. अमल कृष्ण राय उम्र 40 साल निवासी पंडरी गांधी नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।

02. सुजल विभार उर्फ सोनू पिता अशोक विभार उम्र 20 साल निवासी बेहरा कालोनी झण्डा चौक थाना सिविल लाईन रायपुर।

03. हर्षित ताण्डी पिता निर्मल ताण्डी उम्र 20 साल निवासी दुर्गा नगर कपड़ा मार्केट थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

Related Articles

Back to top button