छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

जीपीएम जिले में अब तक हुई 26784 क्विंटल धान की खरीदी

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

गौरेला पेंड्रा मरवाही,  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान जीपीएम जिले मं पिछले पांच दिनों में 26784 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 15 नवम्बर से धान खरीदी का कार्य चल रहा है। अब तक जिले में 17 धान खरीदी केंद्रों में कुल 26784 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान खरीदी केंद्र धनौली में 3564.40 क्विंटल, मेढ़ुका में 3399.60 क्विंटल, लरकेनी में 2212 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 2106 क्विंटल, खोडरी में 1921.60 क्विंटल, निमधा में 1744.80 क्विंटल, पेण्ड्रा में 1583.20 क्विंटल, गौरेला में 1422.40 क्विंटल, सिवनी में 2439.20 क्विंटल, मरवाही में 1352.40 क्विंटल, तेंदुमुड़ा में 1003.60 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 866.40 क्विंटल, परासी में 842.40 क्विंटल, लालपुर में 738.40 क्विंटल, बंशीताल में 598.40 क्विंटल, देवरीकला में 533.20 क्विंटल और धान खरीदी केंद्र तरईगांव में 456 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया।

Related Articles

Back to top button