देशव्यापार

अनिल अंबानी की इन दो कंपनियों का शेयर बाजार में जलवा, 5% चढ़ा स्टॉक

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड(Reliance Infrastructure) के शेयरों में की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। बीएसई में रिलायंस पावर के शेयर 5.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 39.15 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। वहीं, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इस उछाल के बाद कंपनी के शेयर 159 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचने में सफल रहे हैं। बता दें, रिलायंस इंफ्रा का 52 वीक लो लेवल 149.85 रुपये और 52 वीक हाई 425 रुपये है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का मार्केट कैप 6497 करोड़ रुपये का है। रिलायंस पावर का 52 वीक हाई 76.49 रुपये और 52 वीक लो लेवल 31.30 रुपये है। जोकि दर्शाता है कि कंपनी के शेयर इस बहुत बेहतर स्थिति में नहीं हैं। कुल 33.77 लाख शेयरों की ट्रेडिंग हुई थी।

कंपनी ने इसी महीने की शुरुआत में सितंबर तिमाही के नतीजों को ऐलान किया था। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की तरफ से दी जानकारी में कहा गया था कि नेट प्रॉफिट 1911 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 50 प्रतिशत कम हो गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4082 करोड़ रुपये रहा था। रेवन्यू की बात करें तो जुलाई से सितंबर के दौरान रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को साल दर साल आधार पर 14 प्रतिशत का झटका लगा है। इस बार 6235 करोड़ रुपये का रेवन्यू हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 7258.50 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने दी जानकारी में कहा था कि उनका प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) के बाद सितंबर तिमाही में 87 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 352 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बता दें, सितंबर तिमाही में कंपनी को कुल 2067 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।

Related Articles

Back to top button