व्यापार

Bonus Share: शेयर बाजार में इस हफ्ते दो कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी।

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

कंपनी ने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 13 जनवरी को रिकॉर्ड डेट तय किया है। शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Authum Investment & Infrastructure Ltd के शेयर बीएसई में 2.46 प्रतिशत की गिरावट के बाद 3045.15 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में यह बोनस शेयर 64 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, 2021 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। तब कंपनी के शेयरों का 10 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

इस कंपनी के शेयरों के बंटवारे के साथ-साथ बोनस शेयर भी दिया जाएगा। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि एक रुपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया जाएगा। वहीं, 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर एक रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। बता दें, कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर के लिए 16 जनवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर यह स्टॉक 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 436 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, एक साल में कंपनी का शेयर 24 प्रतिशत गिरा है।(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Related Articles

Back to top button