छत्तीसगढ़राज्य

कायाकल्प योजना में सूरजपुर जिला चिकित्सालय को प्रदेश में पहला स्थान

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

4 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 99 आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी हुए सम्मानित

रायपुर । कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना 2024-25 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय सूरजपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला चिकित्सालय ने 94.9 प्रतिशत अंक अर्जित कर यह उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के निर्देशन में जिले में निरंतर सुदृढ़ की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का परिणाम है।

कायाकल्प योजना के परिणामों में जिले के 04 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रकृभैयाथान, प्रतापपुर, बिश्रामपुर एवं लटोरीकृसहित 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 99 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने भी 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया है। यह जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कायाकल्प योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता, साफ-सफाई एवं संक्रमण नियंत्रण के उच्च मानकों की स्थापना करना है। इसके अंतर्गत ऐसी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाता है, जो निर्धारित मानक प्रोटोकॉल का प्रभावी रूप से पालन करते हुए अनुकरणीय कार्य करती हैं। साथ ही योजना के माध्यम से स्वच्छता के सतत मूल्यांकन एवं सहकर्मी समीक्षा की संस्कृति को भी विकसित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button