क्राइमछत्तीसगढ़राज्य

खारून रेलवे कॉलोनी में खून से लथपथ मिली युवक की लाश

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। खारून रेलवे कॉलोनी में गुरुवार सुबह युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर गंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल दे दिया। मृतक युवक की पहचान राजा साहू के रुप में हुई है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए आपसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
गंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह कुछ राहगीरों ने रेलवे कॉलोनी के भीतर युवक को खून से सना हुआ जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान राजा साहू के रूप में हुई है, जो चुना भट्टी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक के आसपास जमीन पर खून के धब्बे पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button