
रजा यूनिटी फाउंडेशन की राज्य स्तरीय बैठक होटल गोल्डन आई, छोटापारा रायपुर में आयोजित की गई।जिसका संचालन मोहम्मद फहीम हक्कानी(रायपुर जिला अध्यक्ष) व डॉ अब्दुल हफीज( रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष) ने और सदारत जनाब शादाब आलम रिजवी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) व डॉ इकबाल अंसारी (राज्य अध्यक्ष) ने की।बैठक में अंबिकापुर से फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर मो असलम, शहजाद अली शेख मो वसीम मौजूद रहे।रायपुर ,बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग, बस्तर संभागों के जिम्मेदार प्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में पुराने किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।भविष्य में काम करने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में रजा यूनिटी फाउंडेशन के लिगल विंग्स, एजुकेशन विंग्स,मीडिया हाउस, व्यापारी प्रकोष्ठ, खेल और स्वास्थ्य प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसके लिए सभी संभागों से प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई ।प्रमुख पदाधिकारियों को राज्य स्तर टीम बनाने की भी जिम्मेदारी भी दी गई ।
बैठक में राज्य स्तर की तिमाही बैठक करने का भी निर्णय लिया गया।मुस्लिम समाज की लड़कियों के ईमान /इज्जत के बचाव के लिए विशेष नारा दीन फैलाओ बेटी बचाओ दिया गया।इसके लिए काम करने का निर्णय भी लिया।



