छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

कानपुर में “I Love मोहम्मद” बोर्ड हटाए जाने और एफआईआर दर्ज करने के विरोध में

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

कांकेर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में “I Love मोहम्मद” बोर्ड हटाए जाने और एफआईआर दर्ज करने के विरोध में शनिवार देर शाम को कांकेर में मुस्लिम समाज ने शांतिपूर्ण जुलूस निकाला. मस्जिद से पुराना बस स्टैंड तक निकाले गए इस जुलूस में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल रहीं.

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए यूपी पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए कहा कि यदि ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो विरोध और तेज़ किया जाएगा. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मुकदमे को वापस लेने और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करने की मांग की है.

ज्ञात हो कि कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में बारावफात की तैयारियों के दौरान मुस्लिम समाज द्वारा लगाए गए “I Love मोहम्मद” लिखे बोर्ड और टेंट को पुलिस ने बिना अनुमति और नया रिवाज़ बताते हुए हटवा दिया था. इस मामले में 9 नामजद और करीब 15 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है.

Related Articles

Back to top button