छत्तीसगढ़राज्य

इस्लाहे इखवान वेलफेयर सोसाइटी ने जनहित एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मो. सज्जाद खान को किया सम्मानित

इस्लाहे इखवान वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में दिनांक 07 जून 2026 को “अज़मत-ए-इल्म प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों एवं संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जावेद अंसारी (डीएसपी) द्वारा अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान को विगत 29 वर्षों से निःस्वार्थ समाज सेवा के क्षेत्र में अपने दायित्वों को निर्वाह कर जीवन को मानव सेवा के लिए समर्पित करते हुए जनहित एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान देने तथा उल्लेखनीय कार्यों के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात मो. सज्जाद खान ने इस्लाहे इखवान वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर जनाब शकील रज़ा एवं समस्त सदस्यगणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं उत्साह को बढ़ावा देते हैं। साथ ही जो संस्थाएं सामाजिक सद्भाव, भाईचारे तथा समाज कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि समाज सेवा के प्रति समर्पित लोगों का मनोबल बढ़े और वे भविष्य में भी जरूरतमंदों, दीन-दुखियों तथा समाज के हित में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।

इस अवसर पर डीएसपी जावेद अंसारी, शकील रज़ा, सलाम रिज़वी, फाजिल सर, एडवोकेट दानिश, ज़ुबैर खान, कुलविंदर सिंह, मजीद खान, सलमा बेगम, शबनम, मोहिब सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button