छत्तीसगढ़राज्य

मीडिया सिटी रायपुर में बड़ा बदलाव: सुनील नामदेव बने नए अध्यक्ष, सुनीता सिंह उपाध्यक्ष

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर | पत्रकारो की आवासीय सोसाइटी छत्तीसगढ़ पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित (मीडिया सिटी) में लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। समिति के सदस्यों की विशेष बैठक में पारित संकल्प प्रस्ताव के तहत प्रेम पाठक को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया, जबकि सुनील नामदेव को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सदस्यों ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से समिति की आमसभा (AGM) नहीं हुई, सदस्यों को वित्तीय एवं प्रशासनिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई और पारदर्शिता का अभाव रहा। इन मुद्दों को आधार बनाते हुए सभा ने अध्यक्ष पद में बदलाव का निर्णय लिया।

बैठक में सुनीता सिंह को कार्यकारी उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। साथ ही प्रेम पाठक के कार्यकाल में हुए वित्तीय, प्रशासनिक और अन्य निर्णयों की स्वतंत्र जांच कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

सदस्यों ने पूर्व उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराने तथा जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया।

इस फैसले के बाद मीडिया सिटी की राजनीति में नया मोड़ आ गया है और आने वाले दिनों में जांच एवं आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button