
- ह्यूमैनिटी नींव ने की पहल
रायपुर। सेवा, संवेदना और समर्पण की भावना को चरितार्थ करने वाली संस्था लव फॉर ह्यूमैनिटी नींव ने रविवार की शाम 5 से 7 बजे के बीच जीई रोड स्थित महेश भवन के नटराज ऑडिटोरियम में एक भव्य आयोजन किया। इसमें संस्था की टीम ने जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को 183 सेट नोटबुक के साथ लंच बाक्स का वितरण किया। विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री और शिक्षा में आर्थिक सहयोग देने के लिए किए गए आयोजन में छात्र-छात्राओं के माता-पिता भी शामिल हुए।

इनके सामने माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजेश तापड़िया के साथ मंचस्थ रहे समाजसेवी आलोक झंवर ने स्व. श्रीमती रुक्मणी देवी सत्यनारायण झंवर की स्मृति में 53, 940 रुपए शिक्षा के लिए अनुदान भी हस्तातरित किया। मंच पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, समाजसेवी प्रदीप गोयल के साथ नेत्रहिन छात्र नीलकंठ ठाकुर अतिथि के रूप में आयोजन में शामिल हुए। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिक्षा की मूलधारा से जोड़ने का दायित्व निभाते हुए अतिथियों ने संस्था की पहल को सराहा और हौसला आफजाई की।

- – अतिथियों ने इन जरूरतमंदों को दिया सहयोग
मंच संचालन करते हुए सुभाष राठी ने प्रोग्राम के दौरान मार्ग दर्शक की तरह दायित्वों का निर्वहन किया। प्रोग्राम के संयोजक पुरष्पराज सिंह, श्रीमती प्रिया ठाकुर, भार्गव तारे, बृजभूषण सिन्हा के साथ राजेश कुमार गजेन्द्र ने आयोजन को गति प्रदान की। वहीं नेत्रहिन बालिका विवाह के उपलक्ष्य में दान दाताओं द्वारा संस्था को प्रदान किए गए 51000 रुपए का चेक भी दिया गया। नेत्रहीन छात्र जस कुमार बांधे को डी.एड. शिक्षा के लिए 20 हजार का सहयोग दिया।
इसके साथ एक युवा को खुद का व्यावसाय शुरू करने के लिए एक हाथ ठेला और महेश भवन समिति को दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए एक व्हिलचेयर भेंट किया गया। इसके साथ ही नेत्रहीन छात्रा उमेश्वरी निषाद को डी.एड. की पढ़ाई जारी रखने के लिए बीस हजार रूपए दिए गए। इस अवसर पर संस्था के मेंबर्स, और सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाया।



