छत्तीसगढ़राज्य

भारतीय योग संस्थान द्वारा आक्सीजोन में योग दिवस मनाया गया

 रायपुर । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रातः 6 बजे से ऑक्सीजन गार्डन, रायपुर में भारतीय योग संस्थान द्वारा “योग साधना” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “जीओ और जीवन दो” की थीम पर सैकड़ों योग साधकों ने भाग लेकर स्वस्थ वृद्धावस्था का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ॐ ध्वनि एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात प्रशिक्षकों के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।

मुख्य आकर्षण रहे :-

1. बाँसुरी वादन: बाँसुरी वादक द्वारा प्रस्तुत मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को ध्यानमय बना दिया।
2. “सत्यम शिवम सुंदरम” गीत प्रस्तुति: सुरमयी आवाज़ में प्रस्तुत इस गीत ने योग और भक्ति का अनुपम संगम प्रस्तुत किया।
3. कथक नृत्य प्रस्तुति: नृत्यांगना द्वारा दी गई कड़क प्रस्तुति ने सिद्ध किया कि नृत्य भी एक योग है ।
4. शिव स्तुति: शिव स्तुति से पूरा गार्डन शिवमय हो उठा।

संस्थान के योग शिक्षक ने उद्बोधन में कहा, “योग 21 जून का एक दिन का उत्सव नहीं, अपितु जीवन भर का संकल्प है। आज का आयोजन ‘एक घंटा योग = पूरा दिन निरोग’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहा।”

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के सदस्य संदीप जी ,विश्वकर्मा जी ,रीना सिरे मैम ,लीना साव ,जसवाल जी ,वर्मा जी ,सुरेश शर्मा जी पवन साहू जी एवं सभी पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा भारतीय योग संस्थान, रायपुर

Related Articles

Back to top button