छत्तीसगढ़राज्य

धमतरी में पत्रकार सम्मेलन में स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन ने पंडवानी की विश्वप्रसिद्ध कलाकार तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर, 5 जुलाई, स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़ द्वारा धमतरी जिले के पत्रकार साथियों के साथ आज एक सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया था। छत्तीसगढ़ की लोककला में पहचान विगत 50 वर्षों से देश दुनिया में बनाने वाली प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार स्व तीजन बाई के आज सुबह हुए निधन पर शोक प्रकट किया गया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद शाह ने तीजन बाई के अप्रतिम योगदान को याद किया।

प्रदेश अध्यक्ष पी सी रथ ने पंडवानी में उनके विशेष शैली विकसित करते हुए प्रभावी प्रस्तुतियों से धार्मिक आख्यान को जीवंत कर देने के बारे में बताया। मूलतः दुर्ग जिले के गनियारी ग्राम की पद्मविभूषण से सम्मानित तीजन बाई को जमीन से जुड़ी लोक कलाकार बताते हुए आईजेयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा रायपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने छत्तीसगढ़ को देश विदेश में पहचान दिलाने वाली उनकी कला की तारीफ की।

संयुक्त मध्यप्रदेश के जमाने से पंडवानी को देश दुनिया में स्थापित करने में उनके योगदान को, अमित बाघ, विनीता मंडल, मीनल शर्मा, सुजाता साहा, सैय्यद सलमा शिवानी, शुभम वर्मा, लविंदर सिंहोत्रा , शिवशंकर पांडे, हरिमोहन तिवारी, जितेंद्र साहू आदि अन्य साथियों ने याद किया ।

Related Articles

Back to top button