छत्तीसगढ़

“छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब” 29 नवंबर को मनाएगा छत्तीसगढ़

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

प्रदेश की विविध संस्कृतियों की झांकी और छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता उच्च करने छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ सहित तमाम छत्तीसगढ़िया संगठन मिलकर राजधानी रायपुर में पहली बार महापर्व मनाने जा रही है, जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता गौरव आम छत्तीसगढ़िया के भीतर महसूस कराना है।
राज्य निर्माण के 26 वें वर्ष में छत्तीसगढ़ एक लंबे सफर के बाद आत्म आंकलन के लिए तैयार है, इसी भावना से प्रादेशिक संगठनों ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब का मंच त्यौहार के रूप में सजाया है।

गैर राजनीतिक संगठन CKS के प्रदेश संरक्षक दादा ठाकुर राम गुलाम सिंह ने इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को इस महाआयोजन का हिस्सा बनने नेवता दिया है और इस आयोजन को देसी राज्योत्सव बताया है जहां छत्तीसगढ़ी संस्कृतियों की झांकी और महतारी अस्मिता की बात होगी।

छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्ररथ ‘गर्व’ ने इस आयोजन को पूरी तरह सामाजिक सांस्कृतिक बताते हुए कहा कि यह आयोजन युवा ताकत को दिशाहीन होने से बचाने और उलगुलान को उन्माद में परिवर्तित होने से रोकने के लिए एक शुरुआत है।

छत्तीसगढ़ अपनी विविधता के लिए जानी जाती है लगभग आठ राज्यों की सीमा से जुड़ा यह प्रदेश उन आठ राज्यों की मिश्रित संस्कृति का महान उदाहरण है ऐसे में आज युवाओं को सही दिशा और जानकारी देना मीडिया का काम है।
“कोस कोस में पानी बदले पांच कोस में बानी”
यह वाक्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता का परिचय है सरगुजा से बैलाडीला हमारे प्रदेश में विविधता हमारी विशेषता है इसे समझने की जरूरत है और इसी महान सांस्कृतिक विरासत को महापरब के रूप में मनाने की परंपरा विकसित करना हमारा प्रयास है।

मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी की लता राठौर ने छत्तीसगढ़ की भाषाई अस्मिता को विविधताओं के बीच सहेजने का प्रयास बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी में सांस्कृतिक जागरूकता आती है, उन्होंने प्रदेशभर की माताओं बहनों से इस आयोजन में शामिल होने अपील की।

गैर राजनीतिक संगठन CKS प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्ररथ गर्व ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन पूर्णतः सामाजिक सांस्कृतिक और प्रादेशिक अस्मिता से जुड़ा आयोजन है सभी प्रदेशवासी इसमें शामिल हों, मीडिया इन्फ्लूएंसर्स को अपील करते हुए गजेंद्ररथ ने सभी साथियों से कार्यक्रम का प्रचार करने अपने करीबियों को आमंत्रित करने निवेदन किया है।

Related Articles

Back to top button