छत्तीसगढ़राज्य

25वीं राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में शिफा ख्वाजा का शानदार प्रदर्शन, जीते दो स्वर्ण और एक रजत पदक

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में रायपुर की युवा निशानेबाज शिफा ख्वाजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर प्रोन इवेंट में दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

11 से 21 जुलाई 2026 तक रायपुर के चौथी वाहिनी माना कैंप स्थित शूटिंग रेंज में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के निशानेबाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शिफा ख्वाजा ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

रायपुर के सड्डू निवासी शिफा ख्वाजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच शक्ति चंद्र, निशांत झा तथा अपने माता-पिता को दिया। उनके पिता अफरोज ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से जुड़े हुए हैं।

शिफा के बड़े भाई अयान ख्वाजा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में रोशन किया है।

Related Articles

Back to top button