छत्तीसगढ़राज्य

अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी जयंती दिवस पर लोधेश्वरधाम ने किया नमन

लोधी क्षत्रिय समाज ने दिया संयोजक स्व. उत्तम वर्मा को श्रध्दांजलि । प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी का जयंती दिवस लोधेशवरधाम में मनाया गया। 16 अगस्त को हुए इस कार्यक्रम में लोधी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवम स्वजातीय बंधूओ ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश कुमार सुलाखे ने कहा कि हमें अवंती बाई लोधी के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है, उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की बलिदान दिया, चूँकि वे लोधी समाज से थी,अत: हम सब समाज के लोगों के लिए गर्व की बात है।

इस दौरान अवंती बाई लोधी के पैतृक क्षेत्र मंडला से पधारे लोधी बसंत ठाकुर ने उनके जीवन के एक से बढकर एक उदाहरण बताएं। उन्होंने कहा कि वे बडे ही स्वाभिमानी नारी थी, वे सत्य और निष्ठापूर्वक रामगढ का राजपाठ संभाली, किन्तु अंग्रेज़ों का हडप नीति से बडा ही प्रभावित हुई। फिर भी हार नहीं मानी ।

आज भी मंडला में वह स्थान है, जहां उन्होंने अनेको बार अंग्रेजों के छक्के छुपाये । महारानी अवंतीबाई लोधी राजपरिवार से होने के बावजूद बडे ही कुशल नेतृत्व कर सूझ-बूझ से अपने रियायत को संभालकर रखा । किन्तु अंग्रेजों ने कायरतापूर्ण उनके क्षेत्र को घेर लिया था, अंत में स्वाभिमानी महारानी अवंतीबाई लोधी नेअपने ही हाथों देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दिया। उनके जयंती दिवस पर लोधेश्वरधाम, लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ के समस्त पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवम स्वजातीय बंधूओं ने बडे विनम्रतापूर्वक, अवंतीबाई लोधी को नमन किये और अवंती बाई लोधी अमर रहे..अमर रहे..का जयकारा लगाकर पुष्पांजलि अर्पित किए।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों हम सबके मार्गदर्शक एवम लोधेश्वरधाम के संयोजक, शीर्षस्थ उद्यमी स्व. उत्तम वर्मा का आकस्मिक निधन हो गया था। समाज के सभी लोगों ने उन्हें भी श्रद्धांजलि सभा रखकर नमन भी किया। साथ ही स्मृति को चिरस्थाई बनाते हुए लोधेश्वरधाम में अशोक और फलदार, छायादार पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर सभी लोग मौजूद थे । उपरोक्त जानकारी लोधेशवरधाम, लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ के सचिव लोधी प्रहलाद दमाहे ने एक प्रेस रीलीज में दी है।

Related Articles

Back to top button