छत्तीसगढ़राज्य

रजा यूनिटी फाउंडेशन के द्वारा ईद मिलादुन्नबी (26 अगस्त 2026) में प्रदेश में शुष्क दिन रखने की मांग

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रजा यूनिटी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की सेंट्रल टीम के आदेशानुसार प्रदेश के सभी जिलों की टीमों के द्वारा अपने अपने छेत्र में कलेक्टर, तहसीलदार को ईद मिलादुन्नबी में शुष्क दिन (शराब बंदी) के लिए ज्ञापन सोपा गया।

रायपुर जिला अध्यक्ष जनाब मोहम्मद फहीम हक्कानी ने जानकारी दी की ,रायपुर जिले की टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारीयो के द्वारा भी जिला कलेक्टर को शराब बंदी के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रायपुर शहर में गुढियारी(21 अगस्त), मोती नगर(25 अगस्त), बैजनाथपारा (26 अगस्त) में मेडिकल हेल्थ चेकअप वा ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन रजा यूनिटी फाउंडेशन के तरफ से किया जा रहा है।
ज्ञापन प्रेषित करने के समय मो फहीम हक्कानी(जिला अध्यक्ष), डॉक्टर अब्दुल हफीज(रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष), डॉक्टर हबीबुद्दीन गांधी(संरक्षक) व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button