छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर में जमीन सौदे में 11 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, वीआईपी क्लब शंकर नगर निवासी मां-बेटे पर FIR की मांग

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर/ राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में जमीन के सौदे में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भाँटागाँव निवासी अनिल अग्रवाल ने वीआईपी क्लब शंकर नगर निवासी एक महिला और उसके पुत्र के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, अनिल अग्रवाल ने श्रीमती कमलेश त्यागी पति राजपाल सिंह त्यागी और उनके पुत्र राहुल त्यागी से ग्राम तेंदुआ, प.ह.नं. 01, रा.नि.मं. तोरला, तहसील गोबरा नवापारा स्थित भूमि का सौदा किया था।

जमीन के खसरा नं. 1100, 1114, 1409, 1008, 1028, 1098, 1058, 1125, 1128, 1129, 1173/2 और 1001 हैं। शिकायत में उल्लेख है कि यह सौदा 18/11/2026 को नरोत्तम, भरत, बलराम, ओमप्रकाश बारले और अशोक महेश्वरी की मध्यस्थता में तय हुआ था।

अनिल अग्रवाल का आरोप है कि उन्होंने सौदा तय होने पर 11 लाख रुपये बतौर बयाना HDFC बैंक के माध्यम से RTGS और नगद के रूप में विक्रेताओं को दिया। इकरारनामे के अनुसार टोकन के बाद आम सूचना प्रकाशन होने के 10 दिन के भीतर 1 करोड़ 40 लाख रुपये देना तय हुआ था।

शिकायतकर्ता ने 22/11/2026 को एक समाचार पत्र में अधिवक्ता देवल रूपरेलिया के माध्यम से आम सूचना का प्रकाशन भी कराया।

आरोप है कि जब 23/11/2026 को शेष राशि देने के लिए संपर्क किया गया तो विक्रेताओं द्वारा टाल-मटोल किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि विक्रेता उसी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का प्रयास कर रहे हैं और बयाना राशि जबरन वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत के साथ इकरारनामा, किसान किताब (पुस्तिका क्रमांक 1549802 और 1850933), एसबीआई बैंक पासबुक और आम सूचना के पेपर की फोटोकॉपी संलग्न की है। साथ ही चार गवाहों के नाम और नंबर भी दिए हैं।

अनिल अग्रवाल ने पुलिस से मांग की है कि श्रीमती कमलेश त्यागी और राहुल त्यागी के विरुद्ध छल करने का आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और इकरारनामे की शर्तों के अनुसार सौदा करवाया जाए।

नोट – यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के आधार पर प्रकाशित किया गया है। संबंधित पक्ष का पक्ष भी जानने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button