छत्तीसगढ़राज्य

झोपड़ी से पक्के भवन तक : बकनागुलगुड़ा स्कूल बना नियद नेल्लानार विकास की पहचान

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285
बीजापुर । नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत निर्मित नवीन प्राथमिक शाला बकनागुलगुड़ा का 06 जनवरी 2026 को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य उद्घाटन किया गया। यह अवसर पूरे ग्राम के लिए ऐतिहासिक एवं उल्लासपूर्ण रहा। उद्घाटन समारोह में ग्राम सरपंच, उपसरपंच परमा, पुजारी, गायता संकुल प्राचार्य बासागुड़ा, खंडस्रोत समन्वयक, संकुल समन्वयक कोत्तागुड़ा एवं तिम्मापुर, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वर्षों तक झोपड़ी में संचालित हो रहे इस विद्यालय को अब सुसज्जित एवं सुरक्षित पक्के भवन की सौगात मिली है। नया विद्यालय भवन बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा, वहीं अभिभावकों में शिक्षा के प्रति विश्वास और उत्साह को भी मजबूत करेगा। यह पहल शासन-प्रशासन द्वारा शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दिए जाने का सशक्त उदाहरण है। आने वाले समय में यह विद्यालय ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य का केंद्र बनेगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत अंदरूनी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। जहां एक ओर ग्रामीणों के महत्वपूर्ण दस्तावेज सुगमतापूर्वक बनाए जा रहे हैं, वहीं वर्षों से वंचित शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को भी धरातल पर उतारा जा रहा है। नवीन प्राथमिक शाला बकनागुलगुड़ा का निर्माण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button