देशराजनीती

यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, 75 जिलों के लिए अलग-अलग घोषणापत्र

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 3 बजे इन चुनावी दस्तावेजों को लॉन्च करेंगे। इस बार पार्टी प्रदेश स्तर के साथ-साथ जिलों और राजधानी लखनऊ के लिए भी अलग-अलग चुनावी एजेंडा जनता के सामने रखने की तैयारी में है।

‘जन-मन घोषणापत्र’ और ‘सत्ताइस का संकल्प’ होंगे प्रमुख दस्तावेज

समाजवादी पार्टी अपने चुनावी एजेंडे को तीन प्रमुख दस्तावेजों के जरिए पेश करेगी। इनमें ‘जन-मन घोषणापत्र’, ‘सत्ताइस का संकल्प’ और ‘संकल्प PDA प्रमाण पत्र’ शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि इन दस्तावेजों के माध्यम से प्रदेश की जनता की जरूरतों और स्थानीय मुद्दों को चुनावी एजेंडे में जगह दी जाएगी।

75 जिलों के लिए अलग-अलग चुनावी दस्तावेज

सपा की रणनीति में इस बार स्थानीय मुद्दों पर विशेष जोर दिखाई दे रहा है। पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग चुनावी दस्तावेज तैयार कर रही है। हर जिले और मंडल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए घोषणाएं शामिल किए जाने की तैयारी है। राजधानी लखनऊ के लिए भी अलग दस्तावेज जारी किया जाएगा।

महिलाओं की पेंशन और मुफ्त मेट्रो यात्रा जैसे मुद्दों की चर्चा

घोषणापत्र को लेकर महिलाओं की पेंशन, मुफ्त बिजली और स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। वहीं, लखनऊ में मुफ्त मेट्रो यात्रा का प्रस्ताव भी चर्चा में है।

हालांकि, इन संभावित वादों की समाजवादी पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में 26 नवंबर को अखिलेश यादव द्वारा दस्तावेज जारी किए जाने के बाद ही स्पष्ट होगा कि पार्टी अपने चुनावी एजेंडे में किन योजनाओं और वादों को शामिल करती है।

Related Articles

Back to top button