नेपाल में भारी बारिश, तूफान और बाढ़ से आई भयंकर आपदा की खबर बेहद दुखद और दिल को तकलीफ देने वाली है। इस आपदा में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, रायपुर उनके ग़म में दिल की गहराइयों से शरीक है और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है।
हम उन सभी परिवारों के लिए दुआ करते हैं जो इस मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं। अल्लाह तआला जिन लोगों की जान चली गई है, उन पर अपनी रहमत नाज़िल फरमाए, घायलों को जल्द शिफ़ा अता करे और उनके परिवारों को सब्र और हिम्मत दे।
हम खास तौर पर दुआ करते हैं कि जो लोग इस आपदा में अपने परिवारों और अपनों से बिछड़ गए हैं, अल्लाह तआला उन्हें जल्द से जल्द उनके अपनों से मिला दे और सभी को सुरक्षित रखे।
इस दुख और परेशानी की घड़ी में हमारी दिली हमदर्दी नेपाल के सभी प्रभावित भाइयों और बहनों के साथ है। हम अल्लाह तआला से दुआ करते हैं कि वह इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों की मुश्किलें आसान फरमाए और नेपाल को जल्द से जल्द इस संकट से निजात अता करे।
दुख की इस घड़ी में हम नेपाल के लोगों के साथ हैं।
इंसानियत का तकाज़ा है कि हम सभी पीड़ितों के लिए दुआ करें और जहां तक संभव हो उनकी मदद के लिए आगे आए।
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, रायपुर




