छत्तीसगढ़राज्य

रक्षाबंधन : अवाम ए हिन्द कार्यालय में राखी का उत्सव, मोहम्मद सज्जाद खान ने दिया बहनों की रक्षा का वचन

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर, छत्तीसगढ़ | रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज सुबह से ही अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के कार्यालय रामनगर रायपुर में हर्षोल्लास का माहौल रहा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के हाथों में बहनों ने राखी बांधी। इस दौरान पूरे कार्यालय में भाई-बहन के प्रेम और अपनत्व की खुशबू फैली रही।

संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान ने सभी बहनों को जीवन भर रक्षा और सुरक्षा का वादा किया। उन्होंने कहा कि “हर बेटी-बहन हमारी अपनी है, उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए अवाम ए हिन्द हमेशा खड़ा रहेगा।” साथ ही उन्होंने सभी बहनों के जीवन में आने वाले हर संकट को दूर करने के लिए दुआएं और आशीर्वाद दिया।

गौरतलब है कि अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी पिछले करीब 6 वर्षों से लगभग 2343 दिनों से लगातार संस्था द्वारा आज रक्षाबंधन पर्व पर भी मजबूर बेसहारा फुटपाथ, अस्पतालों में जरूरतमंदों को भोजन और आवश्यक सामग्री बांट कर सेवा कार्य कर रही है और हर सामाजिक पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाती आ रही है।

इस अवसर पर संस्था के सभी सेवाभावी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button