छत्तीसगढ़राज्य

लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा ने स्व. उत्तम वर्मा के परिवार से की मुलाकात

रायपुर। अखिल भारतीय लोधी-लोधा-लोध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के एटा से भाजपा विधायक विपिन कुमार वर्मा दो दिवसीय सामाजिक प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। प्रवास के दौरान उन्होंने लोधेश्वरधाम रायपुर के संयोजक एवं वरिष्ठ उद्यमी स्व. उत्तम वर्मा के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

विपिन कुमार वर्मा ने स्व. उत्तम वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व. उत्तम वर्मा कर्मठ समाजसेवी होने के साथ-साथ एक सफल उद्यमी भी थे। उनका असमय निधन लोधेश्वरधाम, छत्तीसगढ़ तथा अखिल भारतीय लोधी-लोधा-लोध महासभा के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

आरंग में समाज भवन का किया लोकार्पण

 

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने आरंग क्षेत्र में लोधी समाज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वजातीय बंधुओं से मुलाकात कर सामाजिक गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।

 

लोधेश्वरधाम से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

 

प्रवास के दौरान विपिन कुमार वर्मा लोधेश्वरधाम के अध्यक्ष सुरेश कुमार सुलाखे के चंगोराभाठा स्थित निवास भी पहुंचे। यहां लोधेश्वरधाम के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार एवं वहां लगाए जा रहे टावरों के संबंध में उन्हें विस्तृत जानकारी दी गई और संबंधित दस्तावेज सौंपे गए।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में विभागीय केंद्रीय मंत्री को पत्राचार करने के लिए भी कहा, ताकि लोधेश्वरधाम से जुड़े इस विषय का शीघ्र समाधान हो सके।

 

इसके साथ ही लोधेश्वरधाम में चल रहे विकास कार्यों एवं भवन निर्माण को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। विपिन कुमार वर्मा ने समाज के विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी रहे मौजूद

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेशभर से सामाजिक पदाधिकारी, सदस्य एवं स्वजातीय बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने उनसे सामाजिक विषयों पर चर्चा की और संगठन के आगामी कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश लोधी बिल्हा, लोधेश्वरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर के अध्यक्ष सुरेश कुमार सुलाखे, संरक्षक एच.डी. ढेकवारे, जे.एल. कचलरिया, डी.एल. जंघेला, प्रदेश महामंत्री डॉ. घनश्याम कौशिक, वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश अंकेक्षक विमल पटेल, कोषाध्यक्ष राजेश्वर नागपुरे, अनिरुद्ध सिंह वर्मा, हुलास लिलहारे, भैय्या लाल लिल्हारे, भरत सिंह ठाकुर, दयावंत ठाकुर, उमेंद्र बिरनवार, नोहर नागपुरे सहित प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के लोग मौजूद रहे।

उपरोक्त जानकारी लोधेश्वरधाम लोधी समाज रायपुर, छत्तीसगढ़ के सचिव प्रहलाद दमाहे ने दी।

Related Articles

Back to top button