
रायपुर। पुलिस की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था तक ही सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के प्रति मानवीय संवेदना दिखाना भी पुलिस सेवा का हिस्सा है। इसका उदाहरण सिविल लाइन थाने में पदस्थ ASI संतोष यादव ने पेश किया।
जानकारी के अनुसार लावारिस शव मिलने के बाद ASI संतोष यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में शव को विधि-विधान के अनुसार दफनाया गया।
ASI संतोष यादव की इस पहल की सराहना की जा रही है। उन्होंने यह संदेश दिया कि पहचान भले ही न हो, लेकिन हर व्यक्ति को अंतिम सम्मान और गरिमा मिलना उसका अधिकार है। उनकी पहल ने “वर्दी के साथ इंसानियत भी जरूरी है” की भावना को मजबूत किया।




