छत्तीसगढ़राज्य

युवा गौरव सम्मान : ऋतुराज साहू अमित चौहान व देव हीरा लहरी को युवा अभिव्यक्ति सम्मान से नवाजा

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर l वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन द्वारा युवा अभिव्यक्ति समारोह का आयोजन रविवार को विमतारा सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों पर उल्लेखनीय कार्य कर रहे राजधानी व आसपास के 50 युवाओं को युवा गौरव सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि उपसंचालक (वित्त) श्रद्धा सुमन एक्का थी वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र शर्मा ने अध्यक्षता की, मेकाहारा के अधीक्षक डॉ संतोष सोनकर, डॉ अंशुली कलश एवं डॉ उपेंद्र त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते एवं संयोजक शुभम साहू ने सभी को बधाई शुभकामना दिये। अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सभी को सम्मानित किया गया,

कार्यक्रम में युवा गौरव सम्मान के लिए ऋतुराज साहू, अमित चौहान व देव हीरा लहरी को युवा अभिव्यक्ति सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया जिसमें एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संघ अध्यक्ष डॉ ऋतुराज साहू जिसने पिछले कई वर्षों से स्कूली शिक्षा में महतारी भाखा छत्तीसगढ़ी को शामिल करने की मांग शासन प्रशासन से करते आ रहे हैं, वही स्वदेश राष्ट्रीय समाचार के पत्रकार, मीडिया शोधकर्ता व केटीयु में अध्यापन कर चुके अमित चौहान को पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया।

साथ ही माता कौशल्या धाम चंदखुरी निवासी देव हीरा लहरी को छत्तीसगढ़ी साहित्य व भाषा के प्रचार-प्रसार लेख आलेख लोक साहित्य में योगदान के लिए युवा गौरव सम्मान दिया गया।

Related Articles

Back to top button