छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर स्टेशन के आरक्षण केंद्र के पास स्थित दोपहिया पार्किंग होगी स्थानांतरित

एक्सप्रेस-वे के पास उपलब्ध कराई गई है दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन के शहर साइड में चल रहे स्टेशन पुनर्विकास एवं निर्माण कार्यों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए आरक्षण केंद्र के पास स्थित दोपहिया वाहन पार्किंग स्थल को आगामी दिनों में एक्सप्रेसवे के पास स्थानांतरित किया जा रहा है।
यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर स्टेशन के शहर साइड में एक्सप्रेसवे के पास दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आरक्षण केंद्र के समीप वर्तमान दोपहिया पार्किंग स्थल को निर्माण कार्यों के लिए खाली किया जा रहा है।
रेलवे द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि पार्किंग स्थल के स्थानांतरण के बाद अपने दोपहिया वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। यात्री स्टेशन परिसर अथवा अन्य अनधिकृत स्थानों पर अपने वाहन पार्क करने से बचें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रियों की सुविधा के लिए गुढ़ियारी छोर पर भी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। शहर साइड में गेट नंबर 01 के पास प्रीमियम दरों पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए उपलब्ध पार्किंग व्यवस्था के अंतर्गत दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग शुल्क की दरें लागू हैं। निर्धारित शुल्क में जी एस टी भी शामिल है।

दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क
2 घंटे तक समयावधि के लिए शुल्क – ₹10
2 से 6 घंटे तक समयावधि के लिए शुल्क – ₹15
6 से 12 घंटे तक समयावधि के लिए शुल्क -₹20
12 से 24 घंटे तक समयावधि के लिए शुल्क -₹30
24 घंटे से अधिक/प्रतिदिन के लिए शुल्क- ₹40
मासिक पार्किंग ₹600

साइकिल के लिए पार्किंग शुल्क
2 घंटे तक की समयावधि के लिए शुल्क- ₹5
2 से 6 घंटे की समयावधि के लिए शुल्क- ₹5
6 से 12 घंटे की समयावधि के लिए शुल्क- ₹10
12 से 24 घंटे की समयावधि के लिए शुल्क- ₹15
24 घंटे से अधिक/प्रतिदिन ₹20
मासिक पार्किंग ₹300

चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क
2 घंटे तक की समयावधि के लिए शुल्क- ₹20
2 से 6 घंटे की समयावधि के लिए शुल्क- ₹30
6 से 12 घंटे की समयावधि के लिए शुल्क- ₹40
12 से 24 घंटे की समयावधि के लिए शुल्क- ₹60
24 घंटे से अधिक/प्रतिदिन के लिए शुल्क ₹70

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़ा करें तथा पार्किंग शुल्क की निर्धारित दरों के अनुसार ही भुगतान करें। वाहन पार्क करते समय प्राप्त रसीद को सुरक्षित रखें और किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर 139 , रेल वन ऐप पर रेल मदद, संबंधित पार्किंग कर्मी/ रेलवे स्टाफ से संपर्क करें।
स्टेशन पुनर्विकास कार्यों के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रियों से अपील है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें तथा रेलवे द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करता है। रायपुर स्टेशन के विकास एवं पुनर्विकास कार्यों को सुचारु रूप से पूरा करने में यात्रियों का सहयोग महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button