मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से पकड़े गए तीन आरोपी

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

सोनीपत। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में तीन आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। इनमें हरियाणा के सोनीपत जिले के दो शूटर भी शामिल हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने तीनों को ट्रेन से पकड़ा है।

हरियाणा के दो आरोपियों की पहचान

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में फूल सिंह पुत्र नरेश, निवासी गांव बड़ौदा थूथन और रेहान पुत्र रिशुद्दीन अंसारी, निवासी ईदगाह कॉलोनी, सदर सोनीपत शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रेहान के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। वह पिछले कई दिनों से घर से गायब था।

तीसरे आरोपी की पहचान ऋतिक कुमार उर्फ रोशन के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों के लॉरेंस गैंग से जुड़े होने की बात कही जा रही है।

कौन है अनिल पंडित?

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित का संबंध हरियाणा के पानीपत जिले के रेरकलां गांव से बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, वह वर्ष 2022 में नौकरी करने दुबई गया था। इसके बाद 2024 में कथित तौर पर डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंच गया।

बताया जाता है कि अनिल पंडित के माता-पिता फिलहाल गांव में नहीं रहते, बल्कि करनाल जिले के तरावड़ी में रहते हैं।

 

Related Articles

Back to top button