देशमनोरंजन

ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की ‘वॉर 2’ ने मचाया धमाल, फर्स्ट डे फर्स्ट शो में दर्शकों की भीड़

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था और फर्स्ट डे फर्स्ट शो में थिएटर्स खचाखच भरे रहे। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन तेजी से सामने आने लगे हैं, जिनमें ज्यादातर समीक्षाएं फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और लीड एक्टर्स की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रही हैं।

फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स को अब तक का बेस्ट बताया जा रहा है। दर्शकों का कहना है कि दोनों सितारों की स्क्रीन प्रेजेंस और फाइट कोरियोग्राफी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। कई यूजर्स ने तो इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर करार दिया है, खासकर फिल्म के अंतिम 25 मिनट को बेहद दमदार बताते हुए पोस्ट-क्रेडिट सीन मिस न करने की सलाह दी है।

वॉर 2 की कहानी

हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की राय थोड़ी बंटी हुई है। कुछ लोगों ने सेकेंड हाफ और बैकस्टोरी की तारीफ की, लेकिन प्लॉट को प्रेडिक्टेबल और इमोशन्स से कमजोर माना। फिर भी, ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अभिनय की सभी ने सराहना की है। दूसरी तरफ, फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जूनियर एनटीआर का एंट्री सीन

जूनियर एनटीआर का एंट्री सीन, जिसमें वह बादलों के बीच उड़ते हुए प्लेन पर हवा में लटके नजर आते हैं। इस सीन पर मीम्स और जोक्स की बाढ़ आ गई है, कुछ दर्शक इसे ‘नेशनल लेवल का ट्रोल मटेरियल’ बता रहे हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी और सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में तैयार हुई ‘वॉर 2’ न केवल एक्शन से भरपूर है, बल्कि YRF स्पाई यूनिवर्स का अगला बड़ा अध्याय भी है।

वॉर 2 का मुकाबला

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ फिल्म का बॉक्स ऑफिस मुकाबला रजनीकांत-नागार्जुन की ‘कुली’ जैसी बड़ी फिल्मों से हो रहा है, लेकिन शुरुआती प्रतिक्रिया देखकर लग रहा है कि ‘वॉर 2’ ओपनिंग वीकेंड में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है। फिलहाल, दर्शकों की राय साफ है कि अगर आप हैवी-डोज एक्शन, स्टाइल और स्टार पावर के फैन हैं, तो ‘वॉर 2’ आपको निराश नहीं करेगी, बस कहानी से बहुत ज्यादा उम्मीदें न रखें।

Related Articles

Back to top button