NIT रायपुर Mai शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विशेष रूप से की मोहल्ला मेडिकल के संस्थापक अलीशेर रईन से मुलाकात
हेल्थकेयर के भविष्य पर हुई चर्चा

**रायपुर, छत्तीसगढ़:** NIT रायपुर में आयोजित शिलान्यास समारोह (MACIEET) में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर विशेष रूप से मोहल्ला मेडिकल के संस्थापक अलीशेर रईन से मुलाकात की। इस दौरान हेल्थकेयर सेक्टर में डिजिटल बदलाव, मोहल्ला मेडिकल के विजन, इसकी आवश्यकता और भविष्य की विस्तार योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

अलीशेर रईन ने मुख्यमंत्री को बताया कि मोहल्ला मेडिकल का उद्देश्य स्थानीय मेडिकल स्टोर्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना, उन्हें ऑनलाइन फार्मेसी के बढ़ते प्रतिस्पर्धी दौर में मजबूत बनाना और उपभोक्ताओं को अपने भरोसेमंद नजदीकी मेडिकल स्टोर से ऑनलाइन दवाइयां ऑर्डर करने की सुविधा देना है।
उन्होंने बताया कि मोहल्ला मेडिकल एक हाइपरलोकल मेडिसिन डिलीवरी प्लेटफॉर्म है, जो स्थानीय मेडिकल स्टोर्स को डिजिटल पहचान, ऑनलाइन ऑर्डर और नए ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करता है। इसके माध्यम से उपभोक्ता अपने पसंदीदा मेडिकल स्टोर से दवाइयां मंगवा सकते हैं और घर, ऑफिस या अस्पताल तक डिलीवरी जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ से शुरुआत कर अन्य राज्यों में सेवाओं के विस्तार, भविष्य की योजनाओं और हेल्थकेयर सेक्टर में AI एवं नई तकनीकों को शामिल करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मोहल्ला मेडिकल के प्रयासों की सराहना करते हुए AI को प्लेटफॉर्म में शामिल करने, निरंतर आगे बढ़ने और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। साथ ही, उन्होंने स्टार्टअप को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और संभावित सहयोग एवं सहायता का भरोसा भी दिलाया।
**मोहल्ला मेडिकल का लक्ष्य केवल दवाइयों की डिलीवरी तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय मेडिकल स्टोर्स और उपभोक्ताओं के बीच तकनीक के माध्यम से एक मजबूत डिजिटल कनेक्शन तैयार करना है, ताकि भरोसा, सुविधा और किफायती हेल्थकेयर एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सके।**
**Mohalla Medical – है तो भरोसा है!**




