छत्तीसगढ़राज्य

नकली खोवा एवं मिठाइयों जांच के लिए दुकानों पर औचक दबिश

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नमूनों को जांच के लिए रायपुर भेजा

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नमूनों को जांच के लिए रायपुर भेजा

राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कोरिया जिले में नकली खोवा, मिलावटी मिठाई एवं दूषित दुग्ध उत्पादों की बिक्री पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए जांच-पड़ताल का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। आज 21 जुलाई को बैकुंठपुर नगर में मिठाई दुकानों एवं दुग्ध उत्पाद विक्रय वाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पॉपुलर स्वीट कॉर्नर (पुराना बस स्टैंड) एवं बड़े भैया स्वीट्स (भट्टीपारा) से संदेहास्पद खोवा के विधिक नमूने संकलित किए गए, जिन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं विधि नियम, 2011 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे मिठाई एवं दुग्ध उत्पाद केवल विश्वसनीय एवं लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों से ही क्रय करें तथा उत्पादों की निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं लेबलिंग की जानकारी अवश्य देखें। यदि कहीं भी मिलावट अथवा संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी मिले, तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें। जांच-पड़ताल का यह अभियान आमजन के स्वास्थ्य सुरक्षा तथा खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सतत रूप से जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button