छत्तीसगढ़राज्य

छ. ग. नागरिक सुरक्षा फाऊंडेशन ने 500 पौधे का किया वृक्षारोपण

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

शासन द्वारा पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय सामाजिक संस्था छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाऊंडेशन जिला-रायपुर के तत्वाधान में दिनांक 27.07.2025 को रायपुर में प्रथम परिचयात्मक बैठक का आयोजन महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह जी महिला प्रदेश उपाध्यक्ष नम्रता शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर जिले के जिलाध्यक्ष हरिओम साहू, महिला जिलाध्यक्ष रंजिता शर्मा, जिला प्रभारी डॉ. आर.डी. शर्मा, महिला सरोजनी राव, जिलाकार्यकारिणी अध्यक्ष दिलीप धुर्वे, महिला जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष नर्मदा साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिश अवधिया, महासचिव संभू सिंह, महिला महासचिव शेलेन्द्री परगनिहा, उपाध्यक्ष सुरेन्द विश्वकर्मा, महिला उपाध्यक्ष काजल पद्यवार, सचिव धनपत विश्वकर्मा, महिला सचिव रितु साहू, सहसचिव दीपक मोर्यनि चन्द्रहास यादव, राम भवन मोर्य, महिला सहसचिव भारती साहू, किरण डहरिया, सलाहकार मोहन लाल साहू, विधिक सलाहकार सुजीत परगनिया मिडियाप्रभारी गजानंद साहू, की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बैठक में फाउंडेशन के मुख्य पदाधिकारियों द्वारा मुख्य रूप से फाउंडेशन के व्यापक विस्तार एवं फाउंडेशन द्वारा प्रदेश स्तर पर किये जा रहे विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। प्रदेश उपाध्यक्ष उपस्थिति रही जिन्होंने संगठन की अहम जिम्मेदारियों से अवगत कराया, इसके पश्चात् फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों द्वारा आरती सिंह मेडम के करकमलो से इस पौधा रोपण कार्यक्रम की आरम्भ हुई जिसमें बेल, बरगद, पीपल, सराई, चार, अमरूद, जामन, आम, अनान जैसे कई पौधे जो ऑक्सीजन युक्त थे फलदार, छायेदार जैसे कई पौधे लागाएँ गये, वृक्षारोपण 500 पौधों का रोपण दोदेंकला में किया गया विभिन्न स्तरों पर सामाजिक उत्थान के तहत फाउंडेशन के माध्यम से किस प्रकार से क्या-क्या किया जा सकता है इस पर आवश्यक रूपरेखा बनाते हुए ब्लुप्रिंट बना कर कार्यवाही करने की बात कही गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। उक्ताश्य की जानकारी फाउंडेशन की मिडिया प्रभारी गजानंद साहू द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button