छत्तीसगढ़राज्य

गुजराती स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य के खिलाफ हुसैनी सेना की शिकायत, अल्पसंख्यक आयोग और वक्फ बोर्ड से सख्त कार्रवाई की मांग

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। RHS रायपुर जिला हुसैनी सेना ने गुजराती स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देवेंद्र नगर थाने में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर खान और प्रदेश सचिव हाफिजुद्दीन हफीज के प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा से मुलाकात की। संगठन ने आरोप लगाया कि स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बच्चों से कथित तौर पर सांप्रदायिक नारे लगवाए गए और मुस्लिम महिलाओं तथा मुस्लिम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गईं। हुसैनी सेना ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज से भी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कय्यूम अली ने मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। संगठन ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक सौहार्द और कौमी एकता को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

हुसैनी सेना ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन मामले में कार्रवाई नहीं करता है तो संगठन आगे आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। संगठन की ओर से स्कूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है। साथ ही स्कूली शिक्षा विभाग के मंत्री से मुलाकात कर स्कूल की मान्यता को लेकर कार्रवाई की मांग करने की बात कही गई है।

मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस या संबंधित स्कूल प्रबंधन की ओर से नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button