छत्तीसगढ़

धार्मिक आस्थाओं के विरुद्ध कथित अश्लील एवं अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में TNRAT की कार्रवाई

मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली में सौंपा शिकायत पत्र

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

मनेंद्रगढ़, छत्तीसगढ़।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर अल्लाह तआला एवं पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद ﷺ के विरुद्ध कथित तौर पर अत्यंत अश्लील, अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहफ़्फ़ुज़-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) द्वारा कानूनी कार्रवाई की पहल की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, Instagram पर @hidden_hindu__9 नामक अकाउंट से संबंधित एक पोस्ट के कमेंट में इस्लाम धर्म की प्रमुख धार्मिक हस्तियों एवं आस्थाओं के विरुद्ध आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया। इस प्रकार की टिप्पणियाँ न केवल करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं शांति व्यवस्था के लिए भी चिंताजनक हैं।

TNRAT द्वारा की गई कार्रवाई

मामले की जानकारी सामने आने के बाद TNRAT ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट, पोस्ट एवं आपत्तिजनक कमेंट से जुड़े उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों और जानकारियों को संकलित किया।

इसके बाद TNRAT की ओर से एक विस्तृत लिखित शिकायत तैयार कर सिटी कोतवाली थाना, मनेंद्रगढ़, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़) में सौंपा गया।

शिकायत पत्र में संबंधित Instagram अकाउंट संचालक के विरुद्ध लागू कानूनी प्रावधानों के तहत FIR दर्ज करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

शिकायत में संबंधित अकाउंट संचालक के रूप में राहुल श्रीवास्तव नामक व्यक्ति के संबंध में प्रारंभिक जानकारी भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। साथ ही संभावित निवास एवं अन्य उपलब्ध विवरण जांच के लिए प्रस्तुत किए गए हैं। इन जानकारियों का आधिकारिक सत्यापन पुलिस जांच के माध्यम से किया जाना अपेक्षित है।

पुलिस प्रशासन ने शिकायत को जांच में लिया

TNRAT प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिकायत पत्र सौंपे जाने के बाद मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस प्रशासन ने शिकायत प्राप्त कर मामले को जांच में ले लिया है। साथ ही मामले में त्वरित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया गया है।

TNRAT की प्रमुख मांगें

TNRAT ने पुलिस प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं:

1. मामले की निष्पक्ष एवं गंभीरता से जांच की जाए।
2. संबंधित Instagram अकाउंट संचालक की वास्तविक पहचान सुनिश्चित की जाए।
3. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से Instagram/Meta से अकाउंट के रजिस्ट्रेशन विवरण एवं संबंधित डिजिटल साक्ष्य प्राप्त किए जाएं।
4. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लागू कानूनी धाराओं में FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
5. भविष्य में इस प्रकार की धार्मिक रूप से अपमानजनक एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

TNRAT का स्पष्ट संदेश

TNRAT का मानना है कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता एवं अपनी आस्था के सम्मान का अधिकार प्रदान करता है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म, धार्मिक आस्था या पूजनीय व्यक्तित्व के विरुद्ध अश्लील एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।

ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में उसकी पूरी कार्रवाई संवैधानिक एवं कानूनी दायरे में रहकर की जा रही है। TNRAT किसी भी प्रकार की हिंसा, प्रतिशोध या कानून अपने हाथ में लेने का समर्थन नहीं करता, बल्कि ऐसे मामलों में पुलिस एवं संबंधित कानूनी संस्थाओं के माध्यम से न्याय सुनिश्चित करने के पक्ष में है।

TNRAT पुलिस प्रशासन से अपेक्षा करता है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Khidmat • Ittehad • Insaf
सच की आवाज़ • कानून के साथ

Related Articles

Back to top button