
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में रायपुर फूडीज से जुड़ी इन्फ्लुएंसर तनू श्री दास को भी सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में युवा अधिवक्ताओं, पत्रकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और चिकित्सकों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का जन्मदिन भी मनाया गया और उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
समारोह में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय युवाओं को मंच देकर उनके योगदान को सम्मानित किया गया और सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। (cg.offbeatstories.in)



