छत्तीसगढ़राज्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, के जन्मदिन पर हज कमेटी में दीप प्रज्जवलित कर दी गई शुभकामनाएं

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन, मिर्ज़ा एजाज बेग (राज्यमंत्री दर्जा) ने हज कमेटी कार्यालय, मुखर्जी बाड़ा बैरन बाजार रायपुर में दीप प्रज्जवलित कर, देश के प्रधानमंत्री जी को उनके उज्जवल, स्वस्थ्य, सुदीर्घ भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

श्री बेग ने कहा कि, माननीय मोदी जी ने देश में जो विकास और परिवर्तन किया है वह आज हम सबके जीवन में दिखाई दे रहा है और उसे हम सब महसूस भी करते हैं। ऐसे प्रधानमंत्री जिन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा और देश को समर्पित किया है उनको शुभकामनाएं देने के लिये आज हज कमेटी के कार्यालय में दीप प्रज्जवलित कर यशस्वी प्रधानमंत्री जी के उज्जवल, स्वस्थ्य, सुदीर्घ भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर श्री मखमूर इकबाल खान, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़, श्री साजिद पठान, कार्यालय प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़, राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना अमीर बेग, मौलाना हसन अब्बास, एवं श्री मौलाना असलम कादरी तथा कार्यपालन अधिकारी/सचिव डाॅ खुशबू उस्मान सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button