छत्तीसगढ़राज्य

गुड़ियारी थाना परिसर की घटना में पुलिस की निष्पक्ष भूमिका की सराहना, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने पुलिस प्रभारी व स्टाफ का किया सम्मान

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर । जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, जिला रायपुर ने गुड़ियारी थाना परिसर में हुई तोड़फोड़ एवं हंगामे की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के तत्काल गिरफ्तारी एवं निष्पक्ष वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और प्रत्येक नागरिक के साथ बिना किसी भेदभाव के कानून के अनुरूप व्यवहार करना पुलिस का संवैधानिक एवं वैधानिक दायित्व है।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने विशेष रूप से गुड़ियारी थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा अपने संवैधानिक दायित्व का बिना किसी भेदभाव के निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की। इसी भावना के साथ पार्टी द्वारा गुड़ियारी थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ का छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र एवं छत्तीसगढ़िया गमछा भेंट कर सम्मान किया गया।

पार्टी ने कहा कि पुलिस प्रशासन का दायित्व किसी व्यक्ति की राजनीतिक या सामाजिक पहचान से प्रभावित हुए बिना कानून का पालन सुनिश्चित करना है। गुड़ियारी थाना प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा इस घटना में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए प्रयासों के प्रति सम्मान व्यक्त करना पार्टी का उद्देश्य है।

पार्टी ने पुलिस प्रशासन के समक्ष मांग रखी कि थाना परिसर में हुई तोड़फोड़, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा शासकीय कार्य में बाधा डालने की घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उपलब्ध CCTV फुटेज, मोबाइल वीडियो एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के रायपुर जिला अध्यक्ष गोपी साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यही चरित्र है इन लोगो के ऊपर सत्ता का नशा सर चढ़कर बोल रहा है यही कारण है कि बीजेपी के नेता संवैधानिक संस्थाओं पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं ।

जिला महिला महामंत्री उषा श्रीवास ने बीजेपी को गुंडों की पार्टी कहा है जब से बीजेपी की सरकार बनी है क्राइम का ग्राफ तेजी से बड़ा है और जब जब पुलिस क्राइम कम करने का प्रयास करती है ये भाजपाई गुंडागर्दी शुरू कर देते हैं ।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने पुलिस आयुक्त, रायपुर से मांग की है कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सार्वजनिक जुलूस निकाला जाए ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो तथा भविष्य में थाना एवं अन्य शासकीय परिसरों में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

Related Articles

Back to top button