“नशे के सौदागरों पर सरस्वती नगर पुलिस का बड़ा प्रहार – 900 नशीली टैबलेट व 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार”

- थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कोटा स्थित वाटिका नगर रोड के पास आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट व सिरप के साथ पकड़ा गया रंगे हाथ।
- आरोपियों के कब्जे से 900 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रोसन (Nitrosun) तथा 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स (ONEREX) एवं नगदी बिक्री रकम किया गया है जप्त।
- घटना से संबंधित बुलेट वाहन क्रमांक सी जी 04 के एस 8663 को भी किया गया है जप्त।
- जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 04 लाख रूपये।
- थाना सरस्वती नगर पुलिस की कार्यवाही।
- आरोपियों के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 201/26 धारा 21(सी), 22(ग), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध।
विवरण – वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। मादक एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध खरीदी-बिक्री, परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के परिपालन में पुलिस टीमों द्वारा सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए मुखबिरों के माध्यम से जानकारी एकत्रित करने के साथ-साथ अन्य माध्यमों से भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 16.09.2026 को थाना सरस्वती नगर पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत कोटा स्थित वाटिका नगर रोड के पास दोपहिया वाहन में सवार 03 व्यक्ति अपने कब्जे में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट एवं कफ सिरप रखे हुए हैं तथा उन्हें अवैध रूप से बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।
प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री रॉबिन्सन गुरिया द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी सरस्वती नगर को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर दोपहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी की गई। हुलिये एवं वाहन के आधार पर संदिग्ध 03 व्यक्तियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम आर्यन खान उर्फ रूशान खान, सलमान खान एवं शेख युसुफ, निवासी रायपुर बताया। पुलिस टीम द्वारा उनके कब्जे में रखी बोरियों की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रोसन तथा प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स बरामद हुआ।
आरोपियों से उक्त प्रतिबंधित नशीली टैबलेट एवं सिरप रखने तथा बिक्री करने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु उनके द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास भी किया गया।
टीम द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 900 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रोसन (Nitrosun) तथा 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स (ONEREX), नगदी बिक्री रकम 4,200/- रूपये तथा घटना से संबंधित बुलेट वाहन क्रमांक सी जी 04 के एस 8663 जुमला कीमती लगभग 04 लाख रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 201/26 धारा 21(सी), 22(ग), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
सप्लायर एवं पूरे नेटवर्क की खंगाली जा रही कड़ी
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली दवाओं के सप्लायर, खरीदी के स्रोत, बिक्री के नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पूछताछ एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरूद्ध भी कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी –
01. आर्यन खान उर्फ रूशान खान पिता नसीम खान उम्र 23 वर्ष निवासी सरकारी स्कूल के पीछे कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।
02. सलमान खान पिता रहीम खान उम्र 19 वर्ष निवासी संजय नगर बकरा मार्केट थाना टिकरापारा रायपुर।
03. शेख युसुफ पिता स्व. शेख जब्बार उम्र 40 वर्ष निवासी नयापारा बिजली आफिस फुल चौक थाना गोलबाजार रायपुर।



