छत्तीसगढ़राज्य

चार दशकों की सेवा को मिली सम्मान, रायपुर रेंज में संयुक संचालक पूर्णिमा तिवारी को भावभीनी विदाई

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन्स रायपुर के पुलिस ऑफिसर्स मेस में 10 अगस्त 2025 को रायपुर रेंज के संयुक्त संचालक लोक अभियोजन, श्रीमती पूर्णिमा तिवारी के सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई समारोह रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त संचालक रहे के एस गावस्कर, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम और निदेशालय लोक अभियोजन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

CG News: समारोह में वक्ताओं ने श्रीमती पूर्णिमा तिवारी के चार दशक से अधिक की उत्कृष्ट सेवाओं को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में दक्षता, निष्ठा और ईमानदारी का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। अतिरिक्त संचालक गायक्वार ने उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे अभियोजन विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं।

CG News: विदाई समारोह में श्रीमती पूर्णिमा तिवारी को उनकी सेवा के लिए स्मृति चिन्ह और शुभकामनाएं देकर उनके दीर्ध जीवन के लिए मंगलकामनाएं दी गईं। विदाई समारोह में रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बलौदाबाजार के अभियोजन अधिकारियों, कर्मचारियों तथा श्रीमती तिवारी के परिजन उपस्थित रहे।

CG News: विदाई समारोह में मुख्य रूप से राधेश्याम नागवंशी अभियोजन उप निदेशक रायपुर, मिथलेश वर्मा, गजेन्द्र साहू, अवनीश चौरसिया, भीमसिंह राजपूत, श्लोक श्रीवास्तव उपनिदेशकगण, रत्नेश सिंह, आशीष सिंह, शीतल दुबे, आरती गुप्ता, शारदा सिंह तथा रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बलौदाबाजार के सहायक जिला अभियोजन अधिकारी एवं कर्मचारीगण शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button