छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

मदरसा बोर्ड सहित प्रदेश के मदरसों में किया गया ध्वजारोहण

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285
रायपुर.
स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड कार्यालय परिसर रायपुर में आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अध्यक्ष श्री अलताफ अहमद ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर सचिव छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड श्री प्रेमप्रकाश द्विवेदी, सहायक संचालक श्री अशोक वर्मा, प्रभारी रजिस्ट्रार श्रीमती अख़्तर खान, श्री तौहीद ख़ान, जिला उर्दू इंचार्ज रायपुर श्री जावेद मोहम्मद कुरैशी, डॉ. शबा परवीन, श्रीमती अफरोज बेगम, श्रीमती फरजाना, श्री नज़ीर अहमद रज़ा, श्री सुख़नवर हुसैन, श्री अशरफ अहमद, श्री अकरम बेग, श्री प्रदीप बघेल, श्री शाहनवाज़ ख़ान सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। प्रदेश में संचालित पंजीकृत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान किया गया। प्रदेश के मदरसों में ध्वजारोहण के पश्चात् छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

Related Articles

Back to top button