छत्तीसगढ़राज्य

कवर्धा में दही हांडी उत्सव में शामिल हुए डिप्टी सीएम शर्मा

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

कवर्धा में दही हांडी उत्सव में शामिल हुए डिप्टी सीएम शर्मा

पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

कवर्धा । कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा शहर के गांधी मैदान और भारत माता चौक में आयोजित भव्य दही हांडी उत्सव में भाग लिया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने परंपरा अनुसार ग्वाला भाइयों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें दही हांडी उत्सव में भाग लेने का आमंत्रण दिया। यादव समाज की ओर से उन्हें पारंपरिक खुमरी पहनाकर सम्मानित किया गया।

मंच से उपमुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और उपस्थित जनों के साथ “हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैयालाल की” का जयघोष कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। उन्होंने कहा कि गोविंदा उत्सव कवर्धा की गौरवशाली परंपरा है, जो समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।

बचपन के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मैं भी बाल्यावस्था में गोविंदा उत्सव देखने उत्साहपूर्वक जाया करता था और आज उसी परंपरा का हिस्सा बनकर गर्व का अनुभव कर रहा हूं।”

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान कृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्म और कर्तव्य के प्रति प्रेरित करता है तथा उनकी लीला यह संदेश देती है कि अन्याय और अधर्म पर सदैव धर्म की ही विजय होती है।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत सभापति रामकुमार भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, नितेश अग्रवाल, नंदलाल चंद्राकर, मन्नु चंदेल, सलील चंद्रकार समेत अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, समाज के वरिष्ठजन और शहरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button