छत्तीसगढ़राज्य

मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फोरम ने 400 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

शहीद स्मारक भवन में आयोजित समारोह में शिक्षा के प्रति समर्पण और मेहनत का दिया संदेश

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

 

रायपुर। मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फोरम द्वारा 18 अक्टूबर 2026 को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 400 बच्चों-बच्चियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं फोरम की पत्रिका और टॉपर्स को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।

 

कार्यक्रम में नई दिल्ली के सेंटर फॉर स्टडी एंड रिसर्च के निदेशक, शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं लेखक डॉ. मोहम्मद रिजवान प्रेरक मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने, मेहनत और लगन से लक्ष्य हासिल करने तथा आत्मनियंत्रण के साथ सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को परिवार से मार्गदर्शन लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।

 

समारोह की अध्यक्षता नागपुर के प्रो. मो. अय्यूब खान ने की, जबकि भिलाई के डॉ. जावेद रिजवी साहब विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर श्रीमती फरहीन और मुस्कान अग्रवाल ने भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे।

 

कार्यक्रम का संचालन सैयद अकील ने किया। समारोह में फोरम के अध्यक्ष शकील अहमद, सचिव आबिद खान, शफीक मुबारक गौरी, नजर हुसैनी, जफर अजमद, रफीक, अंसार, अकरम, रजा, हशीम, राशिद सिबली, मूसा भाई सहित फोरम के संस्थापक सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मान देना, उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में बच्चों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए शिक्षा को सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी बताया गया।

Related Articles

Back to top button