छत्तीसगढ़राज्य

विजयदशमी के अवसर पर संस्था अवाम ए हिन्द ने भव्य पैमाने में श्री दुर्गा जोत एवं सांग विसर्जन के दौरान माता के भक्तों और हज़ारों श्रद्धालुओं का स्वागत कर पिलाया शर्बत

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

 

रायपुर. राजधानी रायपुर की सर्वधर्म जनकल्याणकारी संस्था, अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने स्थानीय रामनगर रायपुर में विजयदशमी दशहरा पर्व पर भव्य स्तर पर निकलने वाले श्री दुर्गा जोत एवं सांग विसर्जन के दौरान, हजारों माता के भक्तों और श्रद्धालुओं का स्वागत कर शीतल पेयजल एवं शरबत का वितरण किया गया।

संस्थापक मो. सज्जाद खान के अगुवाई में हर धर्म, हर समाज के पावन अवसर पर इस प्रकार के सामाजिक तथा धार्मिक उत्सव पर एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए समाज को संदेश देते रहते हैं। कार्यक्रम के समापन उपरांत संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ सदस्यगण ने मार्गों में फैले कचरों को स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, पं. अनिल शुक्ल, जाकिर हुसैन, ज़ुबैर खान, बलराम कश्यप, वसीम अकरम, कुलविंदर सिंह, शुभम जैन, मुख़्तार खान, अरशद शरीफ, मोहिब खान एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button