छत्तीसगढ़राज्य

नाले में बही कार,पति-पत्नी, 2 बच्चों की मौत, बस्तर में बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण बस्तर संभाग में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मांदर गांव के ये लोग घर की छत पर फंसे. वायुसेना के हेलीकॉप्टर से अब तक 68 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने वायुसेना से मदद मांगी थी।

वहीं NH-30 जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर दरभा घाटी के पास उफनते नाले को पार करने के दौरान एक कार बह गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। ड्राइवर ने तैरकर जान बचाई। सभी तमिलनाडु के रहने वाले थे।

SDRF की टीम ने देर रात कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजकर पोस्टमॉर्टम किया गया।

Related Articles

Back to top button