छत्तीसगढ़राज्य

मेमन जमात ने किया जुलूस-ए मुहम्मदी का इस्तकबाल

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर शहर में पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब का 1500वां यौमे पैदाइश पर्व ईद मिलादुन्नबी मुस्लिम समाज की ओर से श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया, जुलूस में मुस्लिम समाज के हजारों लोग शामिल हुए।
उन्होंने हाथों में झंडे थामे और “सरकार की आमद मरहबा” के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। नारों व नात-ए-पाक की गूंज से वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया।

जुलूस बैजनाथपारा से शुरू होकर जयस्तंभ चौक और आज़ाद चौक होकर विभिन्न मार्गों से निकला गया। मार्ग में जगह-जगह जुलुस का स्वागत किया गया।

हर साल की तरह इस साल भी हालाई मेमन जमात और यंग मेमन एसोसिएशन, रायपुर की जानिब से जयस्तंभ चौक में स्टेज बनाया गया और जुलूस ए मोहम्मदी का इस्तकबाल किया गया जिसमें हालाई मेमन जमात के अध्यक्ष जनाब अख्तर भाई ढेबर और उनकी पूरी टीम और यंग मेमन एसोसिएशन के अध्यक्ष जावेद भाई ईसाणी और उनकी पूरी टीम मौजूद थी। जिन्होंने तबर्रुकात के तौर पे राशन कीट, केक और पानी बोतल लोगों में तकसीम किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही और जुलूस शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button