खेल

टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, 17 खिलाड़ियों को मिला मौका, स्टार ऑलराउंडर की हुई छुट्टी

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

इस वक्त श्रीलंकाई क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है। 29 अगस्त से दोनों के बीच 2 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इसके बाद 3 सितंबर से टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। बता दें दोनों टीमों के बीच इस दौरान 3 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इसके लिए टीम मैनेजमेंट ने 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। सीरीज में स्टार स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा को टीम में जगह नहीं मिली है। इसके पीछे का कारण उनका चोटिल होना है।
मथीशा पथिराना की टीम में वापसी

जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंकाई टीम के स्टार गेंदबाज मथीशा पथिराना की टीम में वापसी हुई है। उनकी वापसी से टीम को यकीनन मजबूती मिलेगी। इससे पहले उन्हें श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। मथीशा पथिराना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। इसके अलावा भी उन्हें इंटरनेशल टी20 मुकाबलो का अच्छा खासा अनुभव है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए टीम ने उन्हें टी20 सीरीज के लिए तवज्जो दी है।

इसके अलावा श्रीलंकाई टीम में जिम्बाब्वे के खिलाफ पथुम निसंका, कुसल परेरा, कुल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस व दासुन शनाका जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी है। पिछले कुछ समय से ये सभी खिलाड़ी श्रीलंकाई टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। इसके पीछे का कारण इनका सीमित ओवर क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है।
टी20 सीरीज में चरिथ असलंका होंगे श्रीलंका टीम के कप्तान

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में श्रीलंका टीम की कमान चरिथ असलंका संभालेंगे। इसके बाद असलंका की ही कप्तानी में श्रीलंकाई टीम एशिया कप 2025 में मैदान पर उतरेगी। ये सीरीज कप्तान समेत पूरी टीम के लिए खुद को परखने के लिए बेहतर साबित हो सकती है। बता दें कि अभी तक श्रीलंकाई टीम ने एशिया कप 2025 के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है।

टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का स्क्वॉड

चरिथ असलांका (कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, विशेन हलंबगे, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, दुनिथ वेलालागे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षाना, दुशान हेमंथा, दुष्मंता चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना और नुवान तुषारा।

Related Articles

Back to top button