छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

लुण्ड्रा विधानसभा को शिक्षा क्षेत्र में 3.10 करोड़ की सौगात

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

रायपुर, सरगुजा जिले के लुण्ड्रा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत किरकिमा में आज 50 सीटर हाई स्कूल छात्रावास का भूमिपूजन लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज के मुख्य आतिथ्य एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ।

विधायक श्री मिंज ने 174.94 लाख रुपये की लागत से बनने वाले छात्रावास के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने शासकीय हाई स्कूल सिलसिला के 120.18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन भवन का भूमिपूजन और प्राथमिक शाला खालपारा कोट के 14.85 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन भवन का लोकार्पण भी किया।

विधायक श्री मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है। हर विद्यालय को आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित करने का संकल्प लिया गया है। शिक्षा हमारे जीवन को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है। मुझे विश्वास है कि ये नए शैक्षणिक संसाधन क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले, उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button